पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा मालसलामी मंडल की ओर से वार्ड संख्या 71 स्थित बुंदेलटोली नीमतल सामुदायिक भवन में गर्भवती महिलाओं के सम्मान में ‘गोद भराई दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा का यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में श्रीमती अंजली राय और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गर्भवती महिलाओं के साथ पारंपरिक गोद भराई की रस्म पूरी कराने में सहयोग किया। इस दौरान महिलाओं को उपहार और शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके सुखद मातृत्व और स्वस्थ संतान के लिए मंगलकामना की गई।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व, स्वास्थ्य और जागरूकता से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, नंद किशोर प्रसाद यादव, अरुण शाह, सुनील निषाद, संजय सिन्हा, अभिषेक राज, पंकज, कुंदन, धर्मराज यादव, लवली आनंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से मातृशक्ति के सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
