बिहार

रामपुर में आरडीए की मिली भगत से अवैध निर्माण लगातार किए जा रहे हैं

रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : आरडीए की मिली भगत से अवैध निर्माण लगातार किए जा रहे हैं क्योंकि एक मामला ऐसा निकलकर सामने आया है कि ताशका मजरा के सामने बनी हुई टंकी के बराबर और नीचे आसपास बिना आरडीए के अनुमति के मकान बनाए जा रहे हैं क्योंकि गौरतलब है कि आरडीए ने पिछले दिनों उन्ही मकानो पर जाकर सील की कार्रवाई की थी और चेतावनी दी की निर्माण नहीं किया जाएगा

उसी के चार दिन के बाद में अवैध निर्माण फिर शुरू हो गया और आरडीए के नियमों का उल्लंघन करना शुरू कर दिया गया, कार्रवाई को शून्य कर दिया गया,समझने वाली बात यह है कि निर्माण शुरू हुआ तो कैसे हो गया, कार्रवाई हुई थी तो मुकम्मल कार्रवाई क्यों नहीं हुई, क्या पैसा लेकर निर्माण खुलवाया गया है ऐसा दावा और आरोप वहां के लोगों के द्वारा लगाए जा रहे हैं देखना होगा की खबर चलने के बाद आरडीए विभाग कितना सतर्क होता है और क्या उन्ही मकानो पर कार्रवाई होती है या फिर कार्रवाई को ठंडा बस्ते में डाल दिया जाता है,

Related posts

लोक आस्था के महापर्व छठ की नहाय-खाय के साथ शुरुआत, चार दिनों तक सूर्योपासना में लीन रहेंगे श्रद्धालु

पटनासिटी में माँ काली की भव्य आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़; टॉप क्रिएटर्स को किया गया सम्मानित

समाजसेवी अमरदीप कुमार जय की पहल से बुजुर्ग गुमशुदा महिला को मिला परिवार, भावुक माहौल में परिजनों को सौंपा