बिहार

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

पटना, जया कुमारी :  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को 58 नए राजमार्ग गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय ‘संवाद’ के सामने आयोजित हुआ।

इसका उद्देश्य नेशनल हाईवे पर सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना और सड़क हादसों में मौतों को कम करना है। यह भारत सरकार के Vision-2030 के तहत सड़क हादसों में मृत्यु दर 50 प्रतिशत तक घटाने के लक्ष्य की दिशा में अहम कदम है।

पहले चरण में अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 61 गश्ती वाहनों को राज्य के सबसे अधिक दुर्घटना वाले करीब 3000 किमी राष्ट्रीय राजमार्गों पर हर 50 किमी पर तैनात किया गया है। ये वाहन डायल-112 से इंटीग्रेट हैं और हादसे के समय First Responder के रूप में काम करेंगे। पीड़ितों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने में इनकी अहम भूमिका होगी।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, DGP प्रीता वर्मा, प्रधान सचिव पंकज कुमार, ADG ट्रैफिक सुधांशु कुमार सहित वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

मुख्यमंत्री अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में शामिल, कहा- मन लगाकर पढ़ें

error: