बिहार

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना क्षेत्र के शिकारपुर ओपी पुलिस ने जालान स्कूल कैंपस के पास कार्रवाई करते हुए चोरी के दो टचस्क्रीन (एंड्रॉइड) मोबाइल फोन के साथ 15 वर्षीय विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है।

पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान जालान स्कूल कैंपस के पास पुलिस को देखकर एक बालक भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से दो टचस्क्रीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, बरामद मोबाइल फोन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने दोनों मोबाइल को जब्त कर लिया। मामले में विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय

उम्मीद राइज फाउंडेशन और रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज के बीच इंटर्नशिप को लेकर समझौता

error: