बिहार

CEIR पोर्टल की मदद से रामपुर पुलिस ने बरामद किए 105 गुम मोबाइल

रामपुर,  अवनीत कुमार शर्मा : आमजन के गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए रामपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सर्विलांस सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने CEIR पोर्टल,उच्चाधिकारियों एवं थाना स्तर से प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 105 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये है। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए निर्धारित 10 प्राथमिकताओं में साइबर अपराध नियंत्रण को भी प्रमुख प्राथमिकता दी गई है।

इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया।अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोनों से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर लगातार तकनीकी प्रयास किए गए। थाना स्तर पर नियुक्त CEIR पोर्टल टीमों ने अथक प्रयास करते हुए अलग-अलग स्थानों से 105 अदद मोबाइल फोन बरामद किए ।बड़ी उपलब्धि 105 मोबाइल फोन बरामद ,अनुमानित कीमत ₹16,10,000 CEIR पोर्टल व सर्विलांस टीम की तकनीकी कार्रवाई से मिली सफलता

Related posts

ठिकरी गांव की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंसी ग्रामीणों की जिंदगी

पत्नी और उसकी मां ने की पति की जमकर पिटाई, महिला कांस्टेबल खड़ी देखती रही

कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा को रास्ते में रोककर पीटा, मोबाइल पर बात करने का दबाव

error: