बिहार

बिहार में निर्माणाधीन ROB परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, रेलवे से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पथ निर्माण विभागीय कार्यालय में बुधवार को बिहार में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) परियोजनाओं की प्रगति को लेकर पूर्व मध्य रेलवे (ECR), हाजीपुर के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग एवं रेलवे के विभिन्न अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पथ निर्माण विभाग के साथ BRPNNL, BSRDCL एवं NHAI के संबंधित अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

बैठक में बताया गया कि राज्य में निर्माणाधीन 58 ROB परियोजनाओं में से 47 ROB पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आते हैं। इन परियोजनाओं से जुड़े S&T एवं TRD कार्य, LC शिफ्टिंग, GAD, Structural Design & Drawing, QAP & WPSS, TAD, PCE Sanction, Traffic Block और RDSO approvals सहित विभिन्न लंबित विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

BRPNNL से संबंधित ROB परियोजनाओं में Jivdhara–Bapudham, Motihari Court–Bapudham, Sugauli–Majhaulia, Darbhanga–Muhammadpur, Thalwara–Laheriasarai एवं Raghunathpur–Tudiganj में LC diversion तथा S&T/TRD shifting की स्थिति पर चर्चा हुई। इसके अलावा Bakhtiyarpur Engineering College एवं Motipur–Mehwal ROB के PCE/TAD, Jaynagar स्टेशन के QAP & WPSS तथा विभिन्न ROB के Structural Design & Drawing और GAD approvals की भी समीक्षा की गई।

BSRDCL से संबंधित Mohammadpur–Kamtaul एवं Laheriasarai–Darbhanga ROB में LC shifting और Electrical/TRD कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। वहीं Patna Jn.–Parsa Bazar, Athmalgola–Bakhtiyarpur, NH-82, Badla Ghat–Dhamara Ghat, Koparia–Simri Bakhtiyarpur एवं Nandini Lagunia–Shahpur Patoree से जुड़े TAD और Traffic Block के विषयों की भी समीक्षा की गई।

NHAI की ROB परियोजनाओं में Traffic Block, Launching Scheme/TAD, QAP & WPSS, Bearing Design, Structural Design & Drawing तथा GAD से जुड़े लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति पर रेलवे अधिकारियों के साथ चर्चा हुई।

बैठक के दौरान रेलवे की ओर से विभिन्न लंबित प्रकरणों पर बिंदुवार जवाब और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। संबंधित विभागीय एजेंसियों को आवश्यक अनुपालन शीघ्र पूरा करने और रेलवे से जुड़े अनुमोदनों एवं कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने पर जोर दिया गया।

बैठक में S&T/TRD shifting, Traffic Block, Structural Design & Drawing, GAD, QAP & WPSS तथा RDSO inspection जैसे कार्यों के समयबद्ध निस्तारण और रेलवे सीमा के भीतर निर्माण कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही रेलवे और राज्य की संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि जनसुविधा और सुगम आवागमन से जुड़ी ROB परियोजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन विभाग की प्राथमिकता है।

Related posts

बिहपुर की रेल सुविधाओं को लेकर ECR महाप्रबंधक से हुई महत्वपूर्ण चर्चा, कई मांगों पर बनी सहमति

मिट्टी के गणपति बनाकर छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

error: