बिहार

बिहपुर की रेल सुविधाओं को लेकर ECR महाप्रबंधक से हुई महत्वपूर्ण चर्चा, कई मांगों पर बनी सहमति

बिहपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहपुर क्षेत्र की रेल सुविधाओं एवं स्थानीय जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर पूर्व मध्य रेलवे (ECR), हाजीपुर के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बिहपुर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न रेल सुविधाओं और यात्रियों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में स्पेशल ट्रेन संख्या 03407 भागलपुर–कटिहार को नियमित करने तथा कटिहार से सुबह 5:30 बजे भागलपुर के लिए ट्रेन सेवा शुरू करने का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया। इसके अलावा 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस एवं 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस के अप एवं डाउन दोनों मार्गों पर बिहपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग भी रखी गई।

वहीं, टाटा लिंक एक्सप्रेस के दैनिक परिचालन, मुंगेर–महेशखूंट ट्रेन का बिहपुर तक विस्तार तथा पूर्व की तरह पटना–बिहपुर DMU सेवा को पुनः दैनिक रूप से शुरू करने के विषय पर भी चर्चा हुई।

बैठक में बिहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 एवं 2 के बीच निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज (FOB) को बाहरी सर्कुलेटिंग एरिया तक विस्तारित करने, माल गोदाम सेवा को जल्द शुरू करने तथा स्टेशन के पश्चिमी केबिन से इमली चौक होते हुए पूर्वी केबिन तक जाने वाले जर्जर मार्ग के सुधार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

बैठक के दौरान सभी विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। संबंधित मामलों में आवश्यक पहल एवं कार्रवाई किए जाने की दिशा में सहमति बनने की बात कही गई। बिहपुर क्षेत्र में बेहतर रेल सुविधाएं, सुगम आवागमन और जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर आगे भी प्रयास जारी रखने की बात कही गई।

Related posts

बिहार में निर्माणाधीन ROB परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, रेलवे से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

मिट्टी के गणपति बनाकर छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

error: