बिहार

बकरी चोरी कर टेंपो से भाग रहे दो धराए एक फरार ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर करीब 2-3 घंटे रखा

पटना, सुधीर कुमार :  फुलवारी शरीफ के चौहरमल नगर पार्क के पास बकरी चोरी कर टेंपो से भाग रहे तीन युवकों में से दो को बकरी मालिक और स्थानीय लोगों ने पीछा कर अनिसाबाद गोलंबर के पास पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को ग्रामीण वापस चौहरमल नगर पार्क के पास ले आए, जहां लोगों की भीड़ जुट गई।बताया जाता है कि तीनों युवक एक टेंपो से चौहरमल नगर पार्क के पास पहुंचे थे। वहां एक बकरी घूम रही थी। आरोप है कि तीनों ने बकरी को पकड़कर टेंपो में डाल दिया और उसे लेकर भागने लगे। बकरी को टेंपो में लेकर जाते हुए देखकर उसके मालिक को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद बकरी मालिक ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर टेंपो का पीछा शुरू कर दिया।

पीछा करते हुए टेंपो को अनिसाबाद गोलंबर के पास घेर लिया गया, जहां दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। इस दौरान तीसरा आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को ग्रामीण वापस घटनास्थल के पास ले आए।ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को करीब दो से तीन घंटे तक पेड़ से बांधकर रखा। इस दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने दोनों आरोपियों की पिटाई भी कर दी। हालांकि, बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने चोरी की गई बकरी को भी टेंपो से बरामद कर लिया।

फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में बकरी चोरी को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है।

Related posts

पीजी फीस वृद्धि समेत दस सूत्री मांगों को लेकर एआईएसएफ की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, कुलपति आवास का घेराव

भादो वदी अमावस्या महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 501 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अररिया पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

error: