बिहार

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ‘लाइन डे’ का आयोजन, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा ‘लाइन डे’ का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में शहर में ट्रैफिक संचालन, जाम की समस्या और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही यातायात पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों, छुट्टियों तथा ऑन-ड्यूटी अनुशासन की भी समीक्षा की गई।

यातायात कर्मियों को ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने, आम जनता के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखने तथा यातायात नियमों का प्रभावी ढंग से पालन कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया। अनुशासनहीनता अथवा कर्तव्य में कोताही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। पटना यातायात पुलिस ने कहा कि शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम और बाधारहित यातायात उपलब्ध कराने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related posts

फायरिंग की घटना में शामिल एक अभियुक्त गिरफ्तार, पिस्टल, मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद!

एसपी ग्रामीण ने मरांची व पंचमहला थाने का वार्षिक, चार थानों का औचक निरीक्षण किया

बकरी चोरी कर टेंपो से भाग रहे दो धराए एक फरार ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर करीब 2-3 घंटे रखा

error: