बिहार

एसपी ग्रामीण ने मरांची व पंचमहला थाने का वार्षिक, चार थानों का औचक निरीक्षण किया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने शुक्रवार को मरांची एवं पंचमहला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इसके साथ ही मोकामा, हाथीदह, पंडारक, एनटीपीसी बाढ़ एवं सालिमपुर थाना का औचक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस, सीसीटीएनएस प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की गई। इस दौरान थानों की कार्यप्रणाली और अभिलेखों के संधारण का भी बारीकी से अवलोकन किया गया।

एसपी ग्रामीण ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित अनुसंधान पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता, जनसेवा और कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण के लिए रात्रि गश्ती और वाहन जांच को और अधिक प्रभावशाली बनाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में छात्रों ने सीखा कोरियाई व्यंजन बिबिम्बाप बनाना

फायरिंग की घटना में शामिल एक अभियुक्त गिरफ्तार, पिस्टल, मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद!

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ‘लाइन डे’ का आयोजन, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

error: