बिहार

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के आदेशानुसार शहर को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पटना यातायात पुलिस के पदाधिकारी एवं कर्मी नगर निगम की टीम के साथ मिलकर बांकीपुर अंचल, पटना सिटी अंचल समेत शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में कार्रवाई कर रहे हैं। इस दौरान सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया जा रहा है।

यातायात पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना, सड़कों पर वाहनों का सुगम आवागमन सुनिश्चित करना और फुटपाथों को पैदल यात्रियों के लिए सुगम बनाना है। पटना यातायात पुलिस ने नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील की है कि सड़कों और फुटपाथों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें। पुलिस ने लोगों से पटना को स्वच्छ एवं सुगम यातायात वाला शहर बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पथ निर्माण मंत्री ने की ROB परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए सख्त निदेश

error: