बिहार

जर्जर भवन में संचालित हो रहा ख़ुशरूपुर थाना, कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी

पटना, सुधांशु पांडेय : जिला पटना के थाना ख़ुशरूपुर का भवन अत्यंत जर्जर एवं चिंताजनक स्थिति में है। भवन की वर्तमान अवस्था को देखते हुए यहां कार्यरत पुलिस अधिकारियों, कर्मियों तथा अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर प्रतिदिन आने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना भवन की जर्जर स्थिति के कारण कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। भवन की कमजोर संरचना और लगातार बिगड़ती स्थिति से पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ थाना परिसर में आने वाले आम जनमानस में भी भय और चिंता का वातावरण बना हुआ है।

ख़ुशरूपुर थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाला यह महत्वपूर्ण संस्थान स्वयं एक सुरक्षित और व्यवस्थित भवन की आवश्यकता महसूस कर रहा है। ऐसी स्थिति में पुलिसकर्मियों को जोखिम के बीच अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना पड़ रहा है, जो अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय है। सरकार एवं संबंधित विभागों से मांग है कि ख़ुशरूपुर थाना भवन की स्थिति का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए तथा भवन की मरम्मत, पुनर्निर्माण अथवा नए सुरक्षित थाना भवन के निर्माण के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए। जनहित और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाना अत्यंत आवश्यक है। किसी संभावित दुर्घटना या अनहोनी की प्रतीक्षा करने के बजाय सरकार और प्रशासन को समय रहते ठोस एवं प्रभावी कदम उठाना चाहिए। आम जनमानस एवं तैनात अधिकारियों ने बिहार सरकार, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से आग्रह करते हुए कहा कि इस गंभीर समस्या पर विशेष ध्यान देते हुए ख़ुशरूपुर थाना के लिए सुरक्षित एवं आधुनिक भवन की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: