बलिया, संजय कुमार तिवारी : भीमपुरा थाना क्षेत्र के गौरीताल घोसा गांव की एक वृद्ध महिला जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित वृद्ध महिला केशरी देवी का आरोप है कि उसका पति ( उदय नारायण यादव ) जो पूर्व में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात था और अब अपनी बड़ी बहू के साथ रहता है और उसको आधा जमीन लिख दिया है मुझे लगभग पचास सालों से हटा दिया है जो मैं अपनी छोटी बहु के साथ रहती हूं और मेरा छोटा बेटा दिव्यांग है कोई नौकरी नहीं है किसी तरह से जीवन काट रही हूं।आज तक पति होने के बाद मुझे कुछ नहीं दिया है जिससे मैं अपनी खुशी खुशी बीता सकूं।
वही छोटी बहु सबिता यादव ने बताया कि मेरा ससुर मुझे हिस्सा नहीं दे रहे है और मेरा पति दिव्यांग है मेरे दो बच्चे है जो दिमाग से डिस्टर्ब है यह मेरी सास है और मेरे साथ 2004 से मेरे साथ रहती है दो दिनों के लिए ससुर के पास गई थी लेकिन नदी बहू ने कहा कि मैं इनको बनाकर मैं नही खिलाऊंगी बस ससुर को खिलाऊंगी।इनको इनके पति एक पैसा तक नही देते है इनके पति मास्टर थे और वह अपनी बड़ी बहू के साथ रहते है हिस्सा मांगने पर कहते है कि तुमको पैर रखने तक कई जगह नहीं देंगे।अगर डीह की जमीन पर ससुर का नाम होता तो हमको उस घर से भी निकाल देते मेरे ससुर काफी दबंग व्यक्ति है ससुर जो अपने बीबी और दिव्यांग बच्चे का खर्च नही उठा पाते है अपनी छोटी बहु को धमकी देते है प्रशासन किसी का भी हो मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है।गांव के एक व्यक्ति है जो अपना राशन हमको देते है तो परिवार का भरण पोषण होता है।
