उत्तरप्रदेश

यूट्यूबर पत्रकार मामले में थाना अध्यक्ष पर गिरा गाज एसपी शुभांक मिश्रा ने लिया एक्शन

हरलोचनपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) वैशाली जिले के हरलोचनपुर थाना कांड संख्या 23/2026 के अनुसंधान में प्रक्रियात्मक त्रुटियां पाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर हरलोचनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव समेत तीन पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस केंद्र, हाजीपुर में लाइन हाजिर किया गया है।

जांच में अनुसंधान एवं केस डायरी लेखन में प्रक्रियात्मक खामियां सामने आई थीं। साथ ही कर्तव्य के प्रति लापरवाही को भी गंभीरता से लिया गया।निलंबित होने वालों में थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव अनुसंधानकर्ता एसआई इन्द्रजीत कुमार और अनुसंधानकर्ता एसआई सुमन झा शामिल हैं। वहीं एसआई सुबोध कुमार को हरलोचनपुर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Related posts

चाइल्ड हेल्प लाइन की कस्टडी से गूंगी बच्ची फरार सुपरवाइजर सहित कांस्टेबल पर FIR दर्ज

बलिया डबल मर्डर मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार!

सैंड आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री को रेत पर कलाकृति उकेरकर 76 वें जन्मदिन की दी बधाई

error: