बिहार

श्री रविशंकर प्रसाद ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का दौरा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रविशंकर प्रसाद, पटनासाहिब सांसद एव पूर्व केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बख्तियारपुर क्षेत्रो के बाढ़ प्रभावित इलाको का दौरा का जायजा लिया। प्रसाद के साथ बाढ़ के एस.डी.ओ,बख्तियारपुर के सीओ एव आपदा विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। प्रसाद बख्तियारपुर प्रखंड के अंतर्गत क़ई पंचायतों का सघन दौरा किया | वे सबसे पहले बख्तियारपुर सिंचाई भवन बाढ़ राहत केंद्र में जाकर वहां चल रहे राहत कार्यो का जायजा लिया साथ ही पशुओं के चारों का भी जायजा लिया | श्री प्रसाद द्वारा घोसवरी मध्य विद्यालय में सामुदायिक राहत कार्य,बेनीपुर उत्कर्मीक विद्यालय के साथ क़ई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया साथ ही वहां स्थानीय ग्रामीण निवासियों से बात-चीत भी की।

श्री प्रसाद ने साथ मे आये सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देश दिया | तेज बरसात और बरसातियो नदियों के कारण जो तटबंध क्षतिग्रस्त हुए है उन्हे बोरे के बैग अन्य सामग्रियों के मदद से तुरन्त मरम्मत करने का कार्य करे | साथ ही बाढ़ से प्रभावित किसानों को सही से मुहावजा मिले और अविलंब प्रभावित परिवारों को जरूरी राहत सामग्री उप्लब्ध कराने के लिए अधिकारियो को निर्देश दिया। प्रसाद ने बताया कि पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के कई ग्रामीण पंचायत बख़्तियारपुर में गंगा के बाढ़ से बहुत प्रभावित है। आज उस क्षेत्र का व्यापक दौरा किया, राहत शिविरों में गया। बाढ़ पीड़ितों का कुशलक्षेम पूछा। वहाँ मुस्तैद प्रशासन और एन.डी.आर.एफ(NDRF) टीम से भी जानकारी प्राप्त की। राहत और तेज करने लिए निर्देश भी दिया।

Related posts

₹1500 करोड़ के फर्जी चंदे पर एजाज अहमद का सवाल

जहानाबाद में मासिक अपराध गोष्ठी, गंभीर कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

बिहार में गूँजी Gen-Z की आवाज़, शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के सवालों पर जुटे छात्र-युवा

error: