बिहार

जनसुनवाई में मंत्री शीला मंडल ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मंगलवार को जद (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की मा0 मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के विधि-सम्मत एवं त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वय के लिए प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा भी मौजूद रहीं

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मा0 मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने बिहार और झारखंड के बीच हुए सोन नदी जल समझौते को बिहार के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता बिहार के हितों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे लंबे समय से लंबित इन्द्रपुरी जलाशय परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा तथा भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पटना, गया एवं अरवल सहित कई जिलों में सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह समझौता बिहार के किसानों के हित में है और राज्य के जल संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही, मा0 मंत्री शीला मंडल ने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था का 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ना देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह मजबूत वृद्धि दर इस बात का प्रमाण है कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत हो रही है और तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है।

Related posts

चिराग पासवान को धमकी देने वाले आतंकियों की अविलंब हो गिरफ्तारी और मिले कठोर से कठोर सजा : राजेश भट्ट

बाढ़ को लेकर अलर्ट शेखपुरा डीएम ने घाटकुसुम्भा के संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

गन्ना किसानों के KCC संबंधी मामलों के समाधान के लिए बिहार सरकार की पहल : किसानों के हित में केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह

error: