बिहार

पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए 112 चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

मुजफ्फरपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) कानून-व्यवस्था संभालने वाली डायल-112 की गाड़ी का चालक ही कानून के शिकंजे में फंस गया है। मामला सदर थाना क्षेत्र का है, जहां डायल-112 वाहन से साइकिल सवार एक व्यक्ति को टक्कर लगने और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

मुजफ्फरपुर सिटी SP मोहम्मद मोहिबुल्लाह अंसारी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 31 अगस्त 2026 की सुबह सदर थाना क्षेत्र में डायल-112 वाहन से साइकिल सवार व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल व्यक्ति फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

लेकिन जांच आगे बढ़ी तो मामला और भी चौंकाने वाला निकला डायल-112 के चालक संतोष कुमार की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने चालक संतोष कुमार, थाना-कच्ची-पक्की ओपी, जिला मुजफ्फरपुर, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में सदर थाना में कांड दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

खुसरूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लीटर स्प्रिट बरामद!

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

पत्रकार कुंदन कुमार की गिरफ्तारी पर RJD ने उठाए सवाल, पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग

error: