बिहार

खुसरूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लीटर स्प्रिट बरामद!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) खुसरूपुर प्रखंड के खिरोधरपुर दियारा इलाके में मद्य निषेध विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में टीम ने मौके से 30 लीटर स्प्रिट, शराब में मिलाए जाने वाले रसायन का घोल, ब्रांडेड शराब की बोतलें और रैपर बरामद किए हैं। हालांकि, कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खिरोधरपुर दियारा में नकली शराब की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी।

सूचना के बाद मद्य निरीक्षक लालू कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर इलाके में छापेमारी की गई। टीम के पहुंचने से पहले ही अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, स्प्रिट, रसायन, बोतलें और रैपर बरामद किए गए। विभाग की टीम अब बरामद सामान के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए 112 चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

पत्रकार कुंदन कुमार की गिरफ्तारी पर RJD ने उठाए सवाल, पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग

error: