बिहार

यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की स्कूटी बरामद, पत्रकार नगर थाना पुलिस को सौंपा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना यातायात पुलिस की सतर्कता और तत्परता से चोरी की एक स्कूटी बरामद की गई है। जगनपुरा मोड़ के पास कई दिनों से लावारिस हालत में खड़ी स्कूटी पर यातायात पुलिस की नजर पड़ी, जिसके बाद HHD मशीन के माध्यम से तत्काल वाहन का विवरण जांचा गया।

जांच के दौरान पता चला कि स्कूटी 22 अगस्त 2026 की रात चोरी हुई थी और इस संबंध में पत्रकार नगर थाने में FIR संख्या 375/26 दर्ज है। मामले की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस ने वायरलेस (PIR) के माध्यम से संबंधित पुलिसकर्मियों को सूचना दी। इसके बाद बरामद स्कूटी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पत्रकार नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से एक चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस की तत्परता से वाहन को उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा सकेगी।

Related posts

हर्ष फायरिंग का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल मचा हड़कंप, मामला दर्ज

हाई-वोल्टेज ड्रामा : दोस्तों से कहासुनी के बाद नशे में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

पटना पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एके-47 मामले में फरार कुख्यात को लगी गोली, सब इंस्पेक्टर भी घायल!

error: