पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से स्मैक, हेरोइन, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है।
चौक थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपी की पहचान ज्ञानचंद, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 30 पुड़िया स्मैक, 5 छोटे प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 16 ग्राम कोटा (हेरोइन), स्मैक बिक्री से जमा 7 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
चौक थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
