बिहार

छठ महापर्व को लेकर एसपी ग्रामीण ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को पटना की पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुश्री कोमल मीणा ने ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान छठ घाटों एवं संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने, भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं तत्परता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। पटना पुलिस ने छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related posts

अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश और दो विधि-विरुद्ध किशोर गिरफ्तार, लोडेड देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद!

मदरसों की सुरक्षा के लिए इमारत शरिया का बड़ा फैसला, कानूनी पहचान से लेकर शिक्षा सुधार तक 10 प्रस्ताव पारित

छठ घाटों का विधायक श्याम रजक ने किया निरीक्षण, पूजा से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश