बिहार

राम लखन सिंह यादव कॉलेज में विधायक का स्वागत एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित; नए भवन निर्माण हेतु सौंपा गया मांग पत्र

फुलवारीशरीफ, अजित। राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनिसाबाद में स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया के आगमन पर स्वागत समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कॉलेज में छात्रों की बढ़ती संख्या और जर्जर भवनों को देखते हुए नए भवन निर्माण के लिए विधायक को मांग पत्र भी सौंपा गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने विधायक को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

प्राचार्य ने विधायक को सौंपे मांग पत्र में विधायक क्षेत्र विकास निधि से दो छतदार कमरे और बरामदे, जिसका प्रस्तावित आकार 80 फीट गुणा 35 फीट है, के शीघ्र निर्माण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया. कॉलेज प्रशासन ने कहा कि छात्रों की बढ़ती संख्या के कारण अतिरिक्त भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

स्वागत समारोह के बाद विधायक ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया. एनसीसी प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने कैडेट्स के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इसके बाद विधायक ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में खुले नए ओपी मणिकचंद का भी जायजा लिया. कॉलेज के विशाल परिसर और व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

मौके पर उप-प्राचार्या प्रो. कुमारी संगीता, प्रो. रामबिनेश्वर सिंह, भाजपा नेता बैद्यनाथ यादव, प्रो. अवधेश सिंह, प्रो. बिरेन्द्र सिंह, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. अशोक यादव, प्रो. प्रसिद्ध कुमार, प्रो. सत्येंद्र कुमार, प्रो. मनीष भारती, प्रो. रोहित भारती, प्रो. शंकर प्रसाद शाह, प्रो. श्री भगवान सिंह, प्रो. रमेश कुमार, प्रो. रोहित कुमार, प्रो. शैलेंद्र कुमार रंजन, प्रो. अमित कुमार, प्रो. हरेंद्र कुमार, प्रो. गुड़िया कुमारी, प्रो. दीक्षा श्री, पूनम कुमारी, मो. अली हुसैन, शिवेंद्र नारायण सिंह, रामजी राय, पप्पू और रविंद्र सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

हेरोइन और स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

खानकाह मुजीबिया, फुलवारी शरीफ में उर्स के अवसर पर नीतीश कुमार ने की चादरपोशी

error: