पंजाब

बहन पर कमेंट पड़ा भारी चाकू से गोदकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार!

गुड़गांव, धर्मवीर शर्मा : हरियाणा उद्योग विहार थाना क्षेत्र में बहन पर की गई टिप्पणी को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को पार्क अस्पताल, ओल्ड दिल्ली-गुड़गांव रोड के बाहर एक युवक के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फिंगरप्रिंट और सीन ऑफ क्राइम टीम की मदद से जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांव डूंडाहेड़ा निवासी 33 वर्षीय हरजीत सिंह के रूप में हुई।मृतक के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए उद्योग विहार थाना पुलिस ने 26 अगस्त को ओल्ड दिल्ली रोड स्थित शेर-ए-पंजाब ढाबे के पास से आरोपी विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 24 अगस्त की रात वह और हरजीत डूंडाहेड़ा गांव की एक पुरानी इमारत में साथ बैठे थे। इसी दौरान हरजीत ने आरोपी की बहन को लेकर टिप्पणी कर दी। इससे गुस्साए विक्रम ने चाकू से उसके सिर और छाती पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related posts

सुए की नोक पर लूट करने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार!

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पुलिस अकादमीमधूबन में भव्य समापन

हेरोइन तस्करी मामले में सप्लायर पंजाब से गिरफ्तार!

error: