बिहार

बाइक चोरी की वारदात, CCTV में चोर हुआ कैद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24)  बाईपास थाना क्षेत्र के चैनपुरा इलाके में 25 अगस्त 2026 की सुबह बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। बाइक चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक युवक बाइक चोरी करते हुए नजर आ रहा है।जानकारी के मुताबिक बाईपास थाना के TOP से करीब 300 मीटर की दूरी पर चोर ने एक मोटरसाइकिल को अपना निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गया। घटना के बाद बाइक मालिक ने बाईपास थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर उसमें दिखाई दे रहे संदिग्ध की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की पहचान और उसके संभावित ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। सबसे अहम बात यह है कि जिस इलाके में बाइक चोरी की वारदात हुई, वह बाईपास थाने के TOP से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी : अभियंता प्रमुख से मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने की वार्ता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ की बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक कुमार वर्मा

error: