बिहार

गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 261 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजीत। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोना गोपालपुर डीह भाना इलाके में छापेमारी कर एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार 24 अगस्त को दोपहर 1.05 बजे सूचना मिलने के बाद निरीक्षक मद्य निषेध नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार संख्या BR 47 NO 827 से विदेशी शराब की खेप बरामद की गई।

टीम ने कार से कुल 1403 बोतल विदेशी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 261.09 लीटर बताई गई है. जब्त शराब पर “For Sale in UP” अंकित है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान पटना के बिहटा निवासी रितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब की खेप उत्तर प्रदेश के जौनपुर से लेकर आ रहा था और इसे मसौढ़ी में डिलीवरी करना था। छापेमारी दल में निरीक्षक मद्य निषेध नरेन्द्र कुमार, अवर निरीक्षक अभय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मनीष कुमार सहित अन्य उत्पादकर्मी शामिल थे. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

स्कूल की छात्राओं ने चौक थाना के पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

ईद मिलाद-ए-नबी पर लालू-तेजस्वी समेत राजद नेताओं ने दी मुबारकबाद, अमन-भाईचारे का दिया संदेश

गोयल कराटे एकेडमी में बेल्ट टेस्ट, प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिला प्रमोशन

error: