फरीदाबाद, धर्मवीर शर्मा : अवैध गतिविधियों की सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल HR07 पर छापेमारी की है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम का गठन कर होटल में कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, होटल में कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है और होटल से संबंधित कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, फरीदाबाद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसी कड़ी में टीम को सूचना मिली थी कि होटल HR07 में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल की जांच की। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
पुलिस ने होटल से मिले कुछ दस्तावेजों को भी अपने कब्जे में लिया है। अब इन दस्तावेजों और होटल में मौजूद गतिविधियों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं फरीदाबाद में स्पा सेंटरों के बाद अब होटल और OYO से जुड़े ठिकानों पर भी पुलिस और संबंधित विभागों की कार्रवाई लगातार जारी है। होटल HR07 पर हुई इस कार्रवाई के बाद होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
