बिहार

स्कूल परिसर में किया गया वृक्षारोपण एवं बच्चों के बीच किया गया पौधा वितरण

बिहटा, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रखंड अंतर्गत कंचनपुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘ग्रीन विलेज मुहिम’ के तहत सुमित कुमार एवं अमित कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों के बीच 200 छायादार, फलदार और कीमती लकड़ियों के पौधे बांटे और लगाए गए।
सुमित कुमार ने बताया कि आज सभी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाया गया एवं कुल 200 पौधा लगाया गया है और वितरण किया गया है जिसमें 40 अमरूद, 30 कटहल, 30 आंवला, 30 आम, 30 सागवान, 20 नींबू, 10 महोगनी, 05 गुलमोहर, 05 कचनार

वहीं उपस्थित स्कूल के प्रधानाचार्य श्री उमा शंकर गुप्ता जी इस अभियान को सफल बनाने और बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकगण—स्वीटी कुमारी, किरण मिश्रा, बिंदु कुमारी, हरिओम शरण, नवीन कुमार एवं अन्य सभी साथियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं कंचनपुर गांव के निवासी सुफल जी ने काफी बढ़चढ़ कर भाग लिया और बच्चों के साथ पौधा लगाकर इसे बचाने हेतु संकल्प लिया।

Related posts

डेयरी सहकारी समितियों के सतत विकास के लिए विश्वास और पारदर्शिता जरूरी : कॉम्फेड अध्यक्ष

बोधगया में ‘गया मेगा इवेंट 2026’, उद्यमिता और व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर

पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

error: