फरीदाबाद, धर्मवीर शर्मा : पुलिस की बड़ी कार्यवाही गुप्त सूचना के आधार पर मसाज सेंटर पर की मार छापा, कार्यवाही कार्रवाई के दौरान अनैतिक कार्य में संलिप्त एक युवक और 5 युवतियों को लिया हिरासत में आगामी कार्रवाई में जुटी पुलिस।।

दरअसल फरीदाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित एडिगो मॉल में पिछले काफी लंबे समय से चल रहे द गोल्डन स्पा में आज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई की, इस दौरान पुलिस को मौके पर अनैतिक कार्य में संलिप्त एक युवक और पांच युवतियों मिली, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है इस कार्रवाई में कई थानों के प्रभारी और महिला पुलिस शामिल रही।।
वही जानकारी देते हुए केंद्रीय महिला थाना प्रभारी उषा ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी और इसी के आधार पर जब एलडी को मॉल स्थित गोल्डन स्पा में छापा मारा गया तो वहां पर अनैतिक कार्य होता हुआ पाया गया मौके से 5 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया है और आगामी कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जा रही है।।
