बिहार

निफ्ट पटना में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन, हेरिटेज वॉक ने बढ़ाया आकर्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT), पटना के मिथापुर फार्म्स स्थित परिसर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की समृद्ध हथकरघा विरासत, पारंपरिक शिल्प और बुनाई की सांस्कृतिक परंपराओं को सम्मान देना रहा।

कार्यक्रम में आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना के कुलपति प्रो. (डॉ.) शरद कुमार यादव मुख्य अतिथि तथा ए.एन. कॉलेज, पटना की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रत्ना अमृत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर विशेष प्रस्तुति दी गई। वहीं सांस्कृतिक क्लब की ओर से लोकगीत प्रस्तुत किया गया। निफ्ट पटना के निदेशक कर्नल राहुल शर्मा, मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) शरद कुमार यादव और विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) रत्ना अमृत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

समारोह का प्रमुख आकर्षण हेरिटेज वॉक रहा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने और पारंपरिक शिल्प एवं हथकरघा परंपराओं को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निफ्ट पटना के निदेशक कर्नल राहुल शर्मा ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने और उसका सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने युवा पीढ़ी को पारंपरिक शिल्प एवं विरासत से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों और हथकरघा की समकालीन प्रासंगिकता को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। समारोह का आयोजन उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का समापन निफ्ट पटना के संयुक्त निदेशक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजन ने भारतीय हथकरघा विरासत, रचनात्मकता और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण का संदेश दिया।

Related posts

स्टार्टअप के लिए पटना में तैयार हो रहा नया इकोसिस्टम

कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर एम्स पटना में दो दिवसीय कार्यशाला

बिहार बदलाव के करीब, 4 साल में अर्थव्यवस्था 4 गुना करेंगे : वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले सीएम सम्राट चौधरी

error: