बिहार

आशा दिवस पर PHC शेखपुरा में समीक्षा बैठक

शेखपुरा, उमेश कुमार : आशा दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शेखपुरा में आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने की।

बैठक में प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक प्रभाष पांडेय, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मवीर चौधरी सहित प्रखंड की सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।

बैठक में ANC जांच, संस्थागत प्रसव, हाई रिस्क गर्भवती की पहचान, टीकाकरण, HBNC और नवजात देखभाल की समीक्षा की गई।

MOIC डॉ. अशोक सिंह ने कहा – आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। समय पर पहचान, परामर्श और उपचार से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य बेहतर होगा। सभी आशा नियमित भ्रमण कर लाभार्थियों को संस्थानों तक जोड़ें।

BCM प्रभाष पांडेय और BPM धर्मवीर चौधरी ने भी आशा के कार्यों की सराहना करते हुए लक्ष्य को गुणवत्तापूर्ण पूरा करने की अपील की।

अंत में आशाओं ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान के निर्देश दिए गए।

Related posts

स्टार्टअप के लिए पटना में तैयार हो रहा नया इकोसिस्टम

कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर एम्स पटना में दो दिवसीय कार्यशाला

बिहार बदलाव के करीब, 4 साल में अर्थव्यवस्था 4 गुना करेंगे : वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले सीएम सम्राट चौधरी

error: