शेखपुरा, उमेश कुमार : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शेखपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में Plastic Waste Management Unit (PMWU) का निर्माण किया गया है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार ने किया।
इस यूनिट में तीन तरह की मशीनें लगाई गई हैं:
- Dust Remover Machine – प्लास्टिक बोतल और पॉलीथीन की सफाई के लिए
- Plastic Shredder Machine – प्लास्टिक को काटने के लिए
- Plastic Baler Machine – 50-60 KG का बंडल बनाने के लिए ताकि बिक्री आसान हो
PMWU के संचालन के लिए प्रखंड द्वारा सावित्री रिन्यूएबल एनर्जी प्रा. लि., पटना के साथ करार किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर बने WPU से प्लास्टिक लाकर यहाँ बिक्री योग्य बनाया जाएगा। भविष्य में कटे हुए प्लास्टिक से सड़क निर्माण और प्लास्टिक के पेवर ब्लॉक बनाए जाएंगे।
इस मौके पर DPO सह DPRO, BDO, DC स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित अन्य अधिकारी-कर्मी मौजूद थे।
