बिहार

पटना में विशेष यातायात अभियान, 16 ऑटो-ई-रिक्शा जब्त!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर शहर में विशेष यातायात अभियान चलाया गया। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात-4) एवं गांधी मैदान ओपी प्रभारी के नेतृत्व में गोरियाटोली, पटना जंक्शन और मल्टी-हब समेत प्रमुख इलाकों में अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान ऑटो और ई-रिक्शा की विशेष जांच की गई। चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए गए। वहीं, नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 16 ऑटो और ई-रिक्शा को जब्त कर यातायात संचालन केंद्र भेजा गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नियमों का पालन करें और सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग दें।

Related posts

सीएम का नया फॉर्मूला : एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन की लेंगे जिम्मेदारी

पटना में Swiggy राइडर्स को दिया गया जीवनरक्षक प्रशिक्षण

चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी : गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

error: