पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) विधि-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में पटना पुलिस की ओर से एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पियरपुरा थाना के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक, केंद्रीय क्षेत्र, पटना द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
नवनिर्मित थाना भवन में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं जनसुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। नए भवन के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को त्वरित, प्रभावी एवं जन-केंद्रित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। साथ ही, इससे पुलिस की कार्यक्षमता को भी और मजबूत करने में सहायता मिलेगी।
