बिहार

जहानाबाद पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र एवं निष्पक्ष समाधान के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा आम जनता को समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं पुलिस-जन संवाद को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Related posts

नई दुग्ध संग्रहण समितियों के गठन में लाएं तेजी : डीएम

वृक्षारोपण ही प्रकृति के प्रति हमारी सच्ची सेवा है : रत्नेश कुशवाहा

एम्स पटना और स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार की ऐतिहासिक साझेदारी, अब हर सरकारी अस्पताल में मिलेगा एक समान आपातकालीन उपचार

error: