पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में बुधवार को पिपिंग सेरेमनी (पदोन्नति समारोह) का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार पुलिस के कई कांस्टेबलों को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नवपदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर स्टार (पिप्स) लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि यह पदोन्नति पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है।
इस अवसर पर सभी नवपदोन्नत एएसआई को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की गई। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारियों के साथ वे जनसेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे। पटना पुलिस परिवार की ओर से सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि नई जिम्मेदारी के साथ उनका जनसेवा के प्रति समर्पण और अधिक मजबूत होगा।
