बिहार

सहयोग शिविर के आवेदन दो महीने बाद भी लंबित, मुखिया ने उठाए सवाल, सीओ बोलीं- जल्द होगा निष्पादन

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ प्रखंड की कुरकुरी पंचायत के नदियांवा गांव में 17 जून 2026 को आयोजित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में लगाया गया सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का अब तक निष्पादन नहीं होने से लोगों में नाराजगी है. शिविर में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण और अन्य राजस्व संबंधी मामलों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन दिए गए थे, लेकिन करीब डेढ़ माह बीतने के बाद भी अधिकांश मामलों का समाधान नहीं हो सका है।

कुरकुरी पंचायत के मुखिया रवि कुमार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में फुलवारी शरीफ के अंचल पदाधिकारी, डीसीएलआर, एडीएम और जिलाधिकारी पटना को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया है. बावजूद इसके अब तक एक भी आवेदन का निष्पादन नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री के सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वहीं, फुलवारी शरीफ की नई अंचल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि यह मामला उनके पदभार ग्रहण करने से पहले का है. उन्होंने कहा कि बीच में चुनाव संबंधी कार्यों के कारण अंचल कार्यालय के अधिकारी और कर्मी काफी व्यस्त रहे, जिससे कई मामलों पर समय से कार्रवाई नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि यह मामला अब उनके संज्ञान में आ गया है और सहयोग शिविर में प्राप्त सभी लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन कराया जाएगा।

Related posts

सिख गुरुओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को अभिलंब प्रशासन गिरफ्तार करें : त्रिलोक सिंह निषाद

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत, कल ले सकते हैं शपथ

नगर निगम कर्मियों की हड़ताल सातवां दिन भी रहा जारी

error: