बिहार

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद!

फुलवारीशरीफ, अजीत। जानीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके घर से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 21 जुलाई की रात सूचना मिली थी कि जानीपुर थाना क्षेत्र के बग्घा टोला निवासी एक युवक अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है और उसका इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए करता है. सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, फुलवारीशरीफ के नेतृत्व में जानीपुर थाना पुलिस ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान बग्घा टोला निवासी 20 वर्षीय त्रिदेवा कुमार उर्फ रिस्की यादव, पिता उमेश राय, के घर से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में जानीपुर थाना कांड संख्या 221/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और हथियार के स्रोत की भी जांच कर रही है।

Related posts

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

‘राष्ट्रवाद और युवा’ विषय पर पीजी छात्रों ने प्रस्तुत किए प्रभावशाली विचार

error: