बिहार

सीएम ने पटना के 3 गंगा घाटों का किया लोकार्पण, 46.26 करोड़ की लागत से हुए आधुनिक

पटना, जया कुमारी :  मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना के भद्र घाट, महावीर घाट एवं नौजर घाट के सौंदर्यीकरण एवं विकास परियोजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया।

बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको)द्वारा 46.26 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन तीनों घाटों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

घाटों पर क्या-क्या सुविधाएं

बुडको द्वारा घाटों को पक्का बनाकर निम्न सुविधाएं विकसित की गई हैं:

  • आधुनिक वॉक-वे और बैठने की व्यवस्था
  • हाई मास्ट लाइट से पर्याप्त प्रकाश
  • बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा इंतजाम
  • स्वच्छता की पूर्ण व्यवस्था
    पहले ये घाट कच्चे थे, अब स्नान और पूजा में श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।

सीएम ने किया निरीक्षण, मां गंगा को किया नमन

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने तीनों घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से साइट प्लान के माध्यम से विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गंगाजल स्पर्श कर मां गंगा को नमन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

सीएम ने कहा कि इन घाटों के निर्माण से छठ महापर्व सहित वर्षभर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक घाटों की सुविधा मिलेगी।_ साथ ही यह परियोजना शहरी आधारभूत संरचना को मजबूती देगी और समावेशी-सतत शहरी विकास को गति देगी।

स्वागत में उमड़े लोग

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं और नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर सीएम का अभिनंदन किया।

उपस्थित रहे

कार्यक्रम में विधायक श्री रत्नेश कुशवाहा, पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू, उपमहापौर श्रीमती रेशमी कुमारी, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, नगर विकास प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, पटना नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा, बुडको के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुरेंद्र कुमार मेहता सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: