बिहार

सीएम सम्राट चौधरी ने ‘पटना जॉय राइड’ का किया शुभारंभ, बिहार में हेली-टूरिज्म का नया अध्याय शुरू

पटना, नरेश अग्रवाल : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज पटना हवाई अड्डा परिसर में बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।

इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026’ के अंतर्गत पटना जॉय राइड का शुभारंभ भी किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से सफर करने वाले पर्यटकों को टिकट प्रदान कर इस सेवा की शुरुआत की।

युवाओं को मिली नई उड़ान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) प्राप्त 4 अभ्यर्थियों – कैप्टन कुमार धैर्य, कैप्टन जीनियस विवेक, कैप्टन कर्ण कुमार भारती एवं कैप्टन सोनल मान सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सीएम ने कहा बिहार के युवा विमानन जैसे अत्याधुनिक क्षेत्र में आगे बढ़ें और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। बिहार सरकार राज्य में विमानन अवसंरचना को आधुनिक बनाने तथा युवाओं को गुणवत्तापूर्ण विमानन प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”_

Advertisements
Ad 1

पर्यटन को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 के अंतर्गत बिहार में पर्यटन को नई गति मिलेगी। इसके माध्यम से राज्य के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्थलों को हवाई दृष्टि से देखने का अनूठा अवसर पर्यटकों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, निवेश आकर्षित होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। हेली-टूरिज्म जैसी अभिनव पहलें राज्य के पर्यटन मानचित्र को और अधिक समृद्ध बनाएंगी तथा देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करेंगी।

उपस्थित रहे

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, सिविल विमानन विभाग के सचिव श्री निलेश रामचन्द्र देवड़े, पर्यटन विभाग के निदेशक श्री उदयन मिश्रा, BSRDCL के MD श्री नंद किशोर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं जॉय राइड के पर्यटक उपस्थित थे।

Related posts

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

पटना विमेन्स कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आमंत्रित व्याख्यान, 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सीएम सम्राट चौधरी बोले- “नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनो”, मेधावी छात्रों को 50,001 का चेक और स्वर्ण पदक दिए

error: