बिहार

सीएम सम्राट चौधरी बोले- “नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनो”, मेधावी छात्रों को 50,001 का चेक और स्वर्ण पदक दिए

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी :  मुख्यमंत्री सह बिहार अभियांत्रण विश्वविद्यालय, पटना के कुलाधिपति श्री सम्राट चौधरी ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र के ज्ञान भवन में आयोजित विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

मेधावियों को मिला सम्मान

सीएम ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के B.Tech एवं http://M.Tech के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र और 50,001 रुपये का चेक प्रदान किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र भी दिए गए।

सीएम का मंत्र: नवाचार से बनेगा नया बिहार

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दीक्षांत केवल डिग्री देने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बिहार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव” रखने का अवसर है।

उन्होंने छात्रों से कहा आप सिर्फ नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले बनें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके।”_ CM ने कहा कि किसी इंजीनियर की पहचान डिग्री से नहीं, बल्कि उसके नवाचार, तकनीकी दक्षता और समाज के लिए किए गए निर्माण कार्यों से होती है।

10 रुपये में इंजीनियरिंग, 5 रुपये में पॉलिटेक्निक

Advertisements
Ad 1

मुख्यमंत्री ने बिहार की शिक्षा नीति की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार एक अनोखा राज्य है जहां सभी 38 जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेजों में सिर्फ 10 रुपये और पॉलिटेक्निक में 5 रुपये शुल्क पर तकनीकी शिक्षा दी जा रही है। “ऐसी व्यवस्था दुनिया में शायद कहीं नहीं है।”

बड़ी घोषणाएं

  1. विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पुनर्स्थापन के लिए 220 एकड़ भूमि केंद्र सरकार को दी जा चुकी है।
  2. मुजफ्फरपुर MIT में आर्किटेक्चर और सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय बनेगा।
  3. भागलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।
  4. युवाओं से ‘बिहार टेक’ के लिए सुझाव मांगे।

CM ने कहा कि 21वीं सदी ज्ञान, डेटा, तकनीक और नवाचार पर टिकी है। AI और उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है।

3 जिलों में छात्रावासों का लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान CM ने रिमोट से 3 परियोजनाओं का लोकार्पण किया:

  • जमुई: 3.49 करोड़ से बना अतिरिक्त बालिका छात्रावास
  • किशनगंज: 77.58 करोड़ के अतिरिक्त विकास कार्य
  • सुपौल: 26.02 करोड़ से बना 300 बेड का बालिका छात्रावास

कौन थे मौजूद

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, विज्ञान-प्रावैधिकी मंत्री शीला कुमारी, कुलपति प्रो. सुरेश कांत वर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रोफेसर और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

पटना विमेन्स कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आमंत्रित व्याख्यान, 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सीएम सम्राट चौधरी ने ‘पटना जॉय राइड’ का किया शुभारंभ, बिहार में हेली-टूरिज्म का नया अध्याय शुरू

error: