बिहार

NMCH में यूजी सीटों की बढ़ोतरी पर जश्न, प्राचार्य ने सभी कर्मियों और मीडिया का जताया आभार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच) के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा। संस्थान में स्नातक (यूजी) सीटों की संख्या बढ़ने पर प्राचार्य ने इसे चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए पूरे एनएमसीएच परिवार, प्रशासन और मीडिया का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने कहा कि यूजी सीटों में वृद्धि संस्थान की उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा, बेहतर मरीज सेवा और संस्थागत विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अस्पताल के अधीक्षक, सभी विभागाध्यक्षों, फैकल्टी सदस्यों, सीनियर रेजिडेंट्स, पीजी छात्रों, नर्सिंग स्टाफ, प्रशासनिक कर्मियों सहित पूरे एनएमसीएच परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी के टीमवर्क, कड़ी मेहनत और निरंतर सुधार के प्रयासों का परिणाम है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ भविष्य में और बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी भी बढ़ाती है।

Advertisements
Ad 1

प्राचार्य ने विशेष रूप से सफाईकर्मियों, सुरक्षा कर्मियों, तकनीकी एवं सहायक कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी निष्ठापूर्ण सेवाओं से ही अस्पताल का दैनिक संचालन सुचारु रूप से संभव हो पाता है और उनका योगदान भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर प्राचार्य ने मीडिया कर्मियों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि मीडिया ने एनएमसीएच की उपलब्धियों और विकास कार्यों को समाज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे संस्थान की गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता आम लोगों तक पहुंच सकी है। प्राचार्य ने सभी कर्मियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि एनएमसीएच भविष्य में भी चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Related posts

पटना में 1.26 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए तेजी से आवेदन लेने के निर्देश

जलकुंभी शिल्प विकास परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर उद्योग विभाग एवं NEDFi के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

विराट रामायण मंदिर में सावन से रुद्राभिषेक की विशेष व्यवस्था

error: