बिहार

फुलवारी शरीफ की चादर नागपुर में चढ़ी, उर्स में अमन-चैन की मांगी गई दुआ

फुलवारीशरीफ, अजीत। नागपुर के महान सूफी संत हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया के 104वें सालाना उर्स के अवसर पर फुलवारी शरीफ से पहुंचे अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादर पेश की और फुलवारी शरीफ सहित पूरे देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

राजद नेता कौसर खान ने बताया कि वह हर वर्ष बाबा ताजुद्दीन औलिया के उर्स में शामिल होने आते हैं. उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार में आने वाले हर अकीदतमंद की मुराद पूरी होती है और सभी को फैज हासिल होता है।

Advertisements
Ad 1

राजद जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर आफताब आलम ने कहा कि बाबा ताजुद्दीन औलिया की दरगाह आस्था का बड़ा केंद्र है, जहां सभी धर्मों के लोग श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार से लोगों को आध्यात्मिक सुकून और दुआओं का आशीर्वाद मिलता है।

उर्स के दौरान ताजनगर दरबार के गद्दीनशीन वासे ताजी, कादिर ताजी, हाफिज अकबर साहब, सेराज वारसी, सब्बीर ताजी, फजल इमाम, आशीष ताजी, बबलू ताजी, शहजाद वारसी मदनी ताजी सहित हजारों अकीदतमंद मौजूद रहे।

Related posts

पटना में 1.26 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए तेजी से आवेदन लेने के निर्देश

NMCH में यूजी सीटों की बढ़ोतरी पर जश्न, प्राचार्य ने सभी कर्मियों और मीडिया का जताया आभार

जलकुंभी शिल्प विकास परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर उद्योग विभाग एवं NEDFi के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

error: