बिहार

PWC में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, सांख्यिकी के महत्व पर छात्रों ने दिया संदेश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर पटना वीमेंस कॉलेज के सांख्यिकी विभाग द्वारा “Statistics for Sustainable Population: Data, Demography and Development” विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जनसंख्या की बदलती परिस्थितियों को समझने तथा सतत विकास के लिए सांख्यिकी की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में विभिन्न छात्र समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जनगणना, जन्म एवं मृत्यु दर, प्रवासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, साक्षरता तथा सतत विकास लक्ष्य (SDGs) जैसे विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और विश्लेषणात्मक क्षमता का परिचय देते हुए यह दर्शाया कि किस प्रकार सांख्यिकीय विश्लेषण जनसंख्या संबंधी चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. आलोक रंजन तथा रसायन विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. नंदनी कुमारी ने किया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की मौलिक सोच, रचनात्मक प्रस्तुति और सांख्यिकीय अवधारणाओं को वास्तविक सामाजिक मुद्दों से जोड़ने की क्षमता की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए आँकड़ों पर आधारित दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के दौरान सांख्यिकी विभागाध्यक्ष डॉ. मून एवं विभाग के सभी संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। सांख्यिकी विभाग के अनुसार, यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए रचनात्मकता और सांख्यिकीय चिंतन को एक मंच पर लाने का सफल प्रयास रहा। विभाग ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक आयोजनों के माध्यम से सांख्यिकीय साक्षरता, नवाचार और समाज के विकास के लिए सांख्यिकी के व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related posts

भारत और जापान ने मुक्त, खुले और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

विदेश मंत्रालय के पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने पोलैंड के विदेश और आर्थिक मंत्रालय के अधिकारियों से की वार्ता

अंग गौरव सम्मान से अलंकृत हुए अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार

error: