बिहार

डीजी अनु नारंग के अभिनंदन समारोह में शामिल हुआ रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल का प्रतिनिधिमंडल

शेखपुरा,  पंकज कुमार : रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल के 9 सदस्य रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डीजी अनु नारंग के अभिनंदन समारोह में भाग लेने के लिए धनबाद, झारखंड पहुंचे।

इस भव्य फेलिसिटेशन समारोह में क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लेकर रोटरी की सेवा भावना एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सम्मान और चर्चा

समारोह के दौरान क्लब के सदस्यों ने डीजी अनु नारंग को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

डीजी अनु नारंग ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने क्लब से आह्वान किया कि भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ जनहित के कार्य जारी रखे जाएं।

क्लब का प्रतिनिधिमंडल

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर क्लब का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह, सचिव संजय कुमार, प्रिंस पी. जे. (आईपी), संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष शंभू प्रसाद मंडल, अविनाश कुमार रंजन, अमित कुमार, दीप्ति के. एस. एवं निरंजन पांडे ने किया।

आगे की योजना

धनबाद से लौटने के बाद अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह और सचिव संजय कुमार ने बताया कि डीजी के साथ हुई सकारात्मक चर्चा से क्लब को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिली है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा मानवीय सेवा से जुड़े कई नए प्रकल्पों को धरातल पर उतारेगा, जिससे जिले के जरूरतमंद लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

क्लब के सदस्यों ने इस यात्रा को शेखपुरा सेंट्रल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विश्वास जताया कि रोटरी की सेवा यात्रा आगे भी समाजहित में निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

भारत और जापान ने मुक्त, खुले और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

विदेश मंत्रालय के पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने पोलैंड के विदेश और आर्थिक मंत्रालय के अधिकारियों से की वार्ता

अंग गौरव सम्मान से अलंकृत हुए अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार

error: