बिहार

बिहार में शुरू हुई हेली-टूरिज्म, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी : बिहार को पर्यटन के विश्व मानचित्र पर लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को ‘मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026’ का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री सचिवालय के ‘संवाद’ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में CM ने कहा कि बिहार अब केवल इतिहास और आस्था की भूमि नहीं, बल्कि आधुनिक पर्यटन का सशक्त केंद्र बनेगा।’

कब से और कैसे मिलेगी सुविधा

  • बुकिंग: 13 जुलाई 2026 से शुरू
  • सेवा शुरू: 18 जुलाई 2026 से प्रत्येक शनिवार और रविवार
  • रूट: पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा
  • सब्सिडी: सरकार प्रति टिकट अधिकतम 15,422 रुपये तक अनुदान देगी, ताकि आम लोग भी हवाई पर्यटन कर सकें

पर्यटन से रोजगार और निवेश

सीएम ने कहा कि पर्यटन केवल घूमना नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश और आर्थिक विकास का आधार है। सरकार होम स्टे, स्थानीय हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर बनेंगे।

पर्यटन क्षेत्र में PPP मॉडल के तहत निजी निवेश को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। पर्यटन विभाग से आग्रह किया गया कि वे एयर टूरिज्म का और विस्तार करें और इसमें निजी हितधारकों को जोड़े।

बिहार की पहचान को नई ऊंचाई

Advertisements
Ad 1

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, नालंदा विश्वविद्यालय और मगध की संस्कृति का केंद्र है। इन धरोहरों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाना सरकार का लक्ष्य है।

उन्होंने बिहार के लोगों से अपील की कि आप सभी बिहार के ब्रांड एंबेसडर बनें। अपने व्यवहार और आतिथ्य से राज्य की विरासत का प्रचार करें।’_

CM ने बिहार की उपलब्धियां भी गिनाईं – बिहार म्यूजियम देश का सबसे अच्छा म्यूजियम, बापू टावर, और देश में सबसे अच्छी ग्रामीण सड़कें। जेपी गंगा पथ से सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक रोप-वे बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। पटना में 2 बड़े होटल भी बनाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में क्या हुआ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार पर्यटन नीति 2023 के तहत हितधारकों को डमी चेक और मुख्यमंत्री होम स्टे प्रोत्साहन योजना के लाभुकों को प्रमाण पत्र दिए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत और पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

विदेश मंत्रालय के पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने पोलैंड के विदेश और आर्थिक मंत्रालय के अधिकारियों से की वार्ता

अंग गौरव सम्मान से अलंकृत हुए अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार

सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 16 फरियादें

error: