बिहार

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार सरकार के माननीय पथ निर्माण मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र ने माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की जनप्रतिबद्धता को समयबद्ध रूप से साकार करने के संकल्प के साथ आज भागलपुर जिलान्तर्गत गंगा नदी पर स्थित विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, निर्माण गतिविधियों, गुणवत्ता नियंत्रण तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों के निष्पादन की जानकारी प्राप्त की।

माननीय मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति का कार्य हर हाल में 30 नवंबर 2026 तक पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी।

निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने डिस्मेंटलिंग कार्य हेतु स्टेजिंग निर्माण को निर्धारित गुणवत्ता एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी चरणों में बेली ब्रिज को सुरक्षित रूप से हटाने के लिए Border Roads Organisation (BRO) के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से संपन्न करने पर विशेष बल दिया।

Advertisements
Ad 1

माननीय मंत्री ने कहा कि जनसुविधा, सुरक्षित आवागमन एवं बेहतर संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी करते हुए सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

Related posts

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

error: