बिहार

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना साहिब रेलवे स्टेशन के सामने वीआईपी क्षेत्र से कुल 139 बोतल (लगभग 29.5 लीटर) विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा।

चौक थाना प्रभारी राज किशोर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पटना साहिब स्टेशन के सामने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान लावारिस अवस्था में रखी गई 139 बोतल/फ्रूटी पैक में कुल 29.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस के पहुंचते ही तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा अज्ञात तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: