बिहार

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता चुनाव संचालन का कार्य करेंगे

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खाजेकला सामुदायिक भवन में बाँकीपुर विधानसभा उप चुनाव एवं आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों में मंडल , शक्ति केंद्र की मासिक बैठक एवं मन की बात के निमित्त बैठक आयोजित की गई।स्थानीय विधायक सह सचेतक रत्नेश कुशवाहा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी सांगठनिक राजनीतिक दल है जो जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को कार्य के आधार पर जन प्रतिनिधि बनने का मौका मिल सकता है। बैठक की अध्यक्षता पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता संचालन सुरेश सिंह पटेल धन्यवाद ज्ञापन संजय सिंह ने किया।

Advertisements
Ad 1

बैठक में बाँकीपुर विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा भारती के नामांकन सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा , प्रदेश कार्यालय मंत्री विनय केशरी , प्रो. दिनेश पटेल ,किरण शंकर , नवीन सिन्हा , मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, लल्लू शर्मा, कांति केसरी, स्मिता रानी, सुजीत कुशवाहा, मयंक जायसवाल,सन्नी यादव मण्डल अध्यक्ष अमित कनोदिया, पंकज गुप्ता, जितेंद्र कुमार जितू, कौशल अंबष्ट, राहुल राज, महेश पासवान, जितेंद्र मेहता महामंत्री जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में बड़ा फैसला, राजेश चौधरी बने वाइस-चेयरमैन

नयाचक प्राथमिक विद्यालय में खुली लापरवाही की पोल, औचक निरीक्षण में प्रधान शिक्षक मिले गायब

error: