फुलवारीशरिफ, अजीत। शनिवार सुबह सुबह कई घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने पटना एम्स रोड, नेशनल हाईवे 98, फुलवारी शरिफ, संपतचक और आसपास के इलाकों की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. एम्स रोड पर कई घंटे तक ठेहुना से भी अधिक पानी जमा रहा, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क पूरी तरह झील में तब्दील हो गई और दोनों ओर की नालियां भी पानी में डूब गईं.फुलवारी थाना क्षेत्र की कई कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए.भारी जलजमाव के कारण कई मोहल्लों के घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया. लोगों का घरेलू सामान और दुकानों में रखा सामान भी पानी में भीगकर खराब हो गया. कई परिवारों को सामान सुरक्षित रखने के लिए ऊंचे स्थानों और बेड पर रखना पड़ा।
फुलवारीशरिफ थाना और नगर परिषद कार्यालय के सामने, चुनौती कुआं शहीद भगत चौक, सदर बाजार और नवदुर्गा मंदिर इलाके में भी घंटों तक झील जैसा नजारा बना रहा. इन इलाकों में भी कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. अल्वा कॉलोनी मैं ड्रेनेज की व्यवस्था सही नहीं रहने से झील के पानी जैसे बहाव में सड़के डूब गई जिससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बेऊर गांव और आसपास की नई कॉलोनी बारिश के चलते झील बना रहा जहां घंटों तक लोग घरों से नहीं निकल पाये.बेऊर गांव में जोड़ा कुआं से दक्षिण बसे दर्जन सबसे अधिक घर के लोगों को भारी परेशानी झील के पानी में खेत कल्याण सब डूब गए वहां आने जाने का एकमात्र रास्ता जहां मिट्टी बालू और रोड भरकर रोड बनाने का व्यवस्था किया गया था कई लोग जिनके खेत में अभी तक जमीन नहीं बना है उन्होंने पिलर डालकर आवागमन बीच रास्ते को बाधित कर दिया जिससे बारिश में रास्ता डूब गया .आसपास के लोगों का कहना है कि आने जाने का रास्ता पर पिलर डालकर अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है . स्थानीया वार्ड पार्षद और प्रशासन जानकारी होने के बवजूद आँखे मुंदे दबंगों के आग बेबस बना हुआ है। बारिश के पानी में डूबे रस्ते को सुगम बनाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. यहां महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है जब उन्हें कपड़े काफी ऊपर तक उठाकर चलने की मजबूरी है। उधर नया टोला ईसा नगर बैतूल करीम मस्जिद अल गयास नगर कर्बला के निचले इलाकों में भी बारिश का पानी करीब दो दर्जन से अधिक घरों में घुस गया. लोग कई घंटे तक पानी उतरने का इंतजार करते रहे।
रामकृष्ण नगर, जगनपुरा, खेमनीचक और संपतचक नगर परिषद के कई वार्डों में भी जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी हुई. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद की सफाई व्यवस्था और जलनिकासी की तैयारियों की बारिश ने पोल खोल दी. कुरथौल, परसा बाजार, सिपारा और पुनपुन रोड के आसपास भी समुचित जलनिकासी नहीं होने के कारण कॉलोनियों में लंबे समय तक पानी जमा रहा। फुलवारी नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 स्थित खोजा इमली मजार के पास पटना फुलवारी मुख्य मार्ग पर हल्की बारिश होते ही सड़क पानी में डूब गई. जलजमाव के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक तीन से चार मोटरसाइकिल सवार गड्ढे में गिर चुके हैं. सबसे अधिक खतरा स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों पर बना हुआ है. लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन से सड़क की मरम्मत, गड्ढों की भराई और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों को राहत मिल सके. लगातार बारिश की संभावना के बीच फुलवारी शरिफ और पटना के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप में सामने आ गई।
