फुलवारीशरिफ, अजीत। पटना उच्च न्यायालय के समीप शुक्रवार को डिलाइट दूध एवं दुग्ध उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी के दौरान उपभोक्ताओं को डिलाइट के विशेष मिष्टी दही, थर्मोफॉर्मिंग पनीर, मैप पेड़ा तथा डिलाइट दूध की विशेषताओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने डिलाइट दूध से बनी चाय का स्वाद लिया और उसकी गुणवत्ता की सराहना की. साथ ही विभिन्न दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद की भी जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रभारी विपणन संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
